भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin आज से तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंच रहे हैं। उनके दौरे को लेकर भाजपा संगठन और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
नितिन नबीन आज शाम 4:35 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक उनके स्वागत की भव्य तैयारियां की गई हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा करीब 25 स्थानों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा।
भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष शाम 6:15 बजे से भाजपा कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। इस बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी रणनीतियों और प्रदेश के राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
अपने दौरे के दौरान नितिन नबीन प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के साथ भी बैठक करेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय, आगामी कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों को लेकर चर्चा हो सकती है।
भाजपा संगठन इस दौरे को आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठनात्मक मजबूती के लिहाज से बेहद अहम मान रहा है।
