रिपोर्ट – सचिन कुमार
ईद-उल-अज़हा के मद्देनज़र उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष Mufti Shamoon Qasmi ने मुस्लिम समुदाय से शांति, सौहार्द और अनुशासन के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।
खटीमा से जारी अपने संदेश में उन्होंने लोगों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और धार्मिक आयोजनों को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने का आग्रह किया।
मुफ़्ती शमून क़ासमी ने मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के “सड़क पर नमाज़ न पढ़ने” संबंधी बयान का समर्थन करते हुए कहा कि धार्मिक गतिविधियां केवल निर्धारित स्थानों पर ही आयोजित की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कानून व्यवस्था बनी रहे।
उन्होंने सभी समुदायों से आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार समाज को जोड़ने का माध्यम होते हैं और इन्हें प्रेम, शांति और आपसी सम्मान के साथ मनाया जाना चाहिए।
मुफ़्ती क़ासमी ने कहा कि प्रशासन और जनता के सहयोग से ही त्योहारों को शांतिपूर्ण और सफल तरीके से संपन्न कराया जा सकता है।
