रुड़की: स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक नई पहल के तहत मंगलौर के लंढोरा रोड पर सहारा नर्सिंग होम का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में शहर के कई गणमान्य नागरिकों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया तथा अस्पताल प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं।
नर्सिंग होम के निदेशक डॉ. फरमान फारूकी ने कहा कि अस्पताल की स्थापना समाज के हर वर्ग को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने कहा कि गरीब और जरूरतमंद मरीजों को यथासंभव सुलभ और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।
अस्पताल के डॉ. अमन फारूकी ने बताया कि यहां सामान्य रोगों के साथ महिलाओं से संबंधित सभी प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज आधुनिक चिकित्सा पद्धति और विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में सभी आवश्यक स्वास्थ्य जांच, डायग्नोस्टिक टेस्ट और अन्य मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध हैं। इससे मरीजों को इलाज के लिए इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं होगी और एक ही स्थान पर समुचित स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी।
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि भविष्य में चिकित्सा सेवाओं का और विस्तार किया जाएगा ताकि रुड़की और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।
