रिपोर्ट: ललित जोशी
नैनीताल: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर नैनीताल के शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के वीर जवानों ने जिस साहस और पराक्रम का परिचय दिया, वह देश के इतिहास में हमेशा स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगा।
उन्होंने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका जीवन देशभक्ति, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल है।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद राष्ट्र की सुरक्षा और अखंडता के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में देशभक्ति के नारों के बीच कारगिल के वीर सैनिकों को याद किया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का एहसास कराते हैं।
