रिपोर्ट: सागर रस्तोगी
ऋषिकेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। प्रसाद हॉस्पिटल में लेप्रोस्कोपी और टेस्ट ट्यूब बेबी (IVF) सेंटर का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह के दौरान मंत्री सुबोध उनियाल ने विधिवत रिबन काटकर सेंटर का शुभारंभ किया और अस्पताल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश में इस तरह की अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की शुरुआत से स्थानीय लोगों को अब बड़े शहरों में इलाज के लिए जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
इस नए सेंटर के शुरू होने से खासतौर पर महिलाओं और दंपतियों को काफी राहत मिलेगी, जो अब तक उन्नत इलाज के लिए अन्य शहरों पर निर्भर थे। कार्यक्रम में चिकित्सा और प्रशासनिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियां भी मौजूद रहीं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस पहल को क्षेत्र के लिए मील का पत्थर बताया और सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ कई चिकित्सा विशेषज्ञ भी उपस्थित रहे।
