लोकेशन: विकासनगर, उत्तराखंड
एंकर (Intro)
विकासनगर क्षेत्र के भीमावाला ग्राम पंचायत में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन वर्तमान प्रधान नितिन पवार द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की रही भागीदारी
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सभी प्रतिनिधि, सम्मानित नागरिक और क्षेत्र के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस दौरान सामाजिक एकता और विकास को लेकर चर्चा की गई।
विकास कार्यों पर प्रधान का जोर
मीडिया से बातचीत में ग्राम प्रधान नितिन पवार ने बताया कि पंचायत क्षेत्र में कई जनकल्याणकारी योजनाओं पर काम शुरू किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि गांव की सड़कों, नालियों और अन्य बुनियादी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जा रही है।
प्रधानमंत्री आवास योजना पर अपडेट
प्रधान पवार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करीब 45 पात्र लाभार्थियों की सूची प्राप्त हो चुकी है। जल्द ही इन लोगों के लिए आवास निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।
विधायक ने भी दिए विकास के संकेत
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुन्ना सिंह चौहान ने ग्राम पंचायत के विकास कार्यों की सराहना की और भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
