विकासनगर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय वृद्धि को लेकर धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। ब्लॉक मुख्यालय परिसर में बड़ी संख्या में कार्यकत्रियां जुटीं और राज्य सरकार से अन्य राज्यों के समान वेतन देने की मांग की।
₹9000 मानदेय में मुश्किलें
धरने पर बैठीं कार्यकत्रियों का कहना है कि वर्तमान में उन्हें मात्र ₹9000 मानदेय मिल रहा है, जिससे परिवार का पालन-पोषण करना बेहद कठिन हो गया है।
अंजू गुप्ता ने कहा कि सरकारी सर्वे और अन्य राजकीय कार्यों में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अहम भूमिका निभाती हैं, इसके बावजूद उन्हें उचित मानदेय नहीं मिल रहा।
सरकार को दी चेतावनी
अंजू गुप्ता ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं, तो वे उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगी, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी
फिलहाल आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां शांतिपूर्ण तरीके से अपना धरना जारी रखे हुए हैं। हालांकि अब तक किसी बड़े अधिकारी द्वारा इस मामले में हस्तक्षेप नहीं किया गया है।
बड़ी संख्या में मौजूद रहीं कार्यकत्रियां
धरने में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने भाग लिया और अपनी मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई।
