स्थान:- जसपुर
रिपोर्टर:- प्रदीप श्रीवास्तव
एंकर:- इस वक्त की एक और बड़ी खबर उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर नगर से सामने आ रही है जहां आज नगर की तहसील परिसर में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियो एवं सामाजिक व्यक्तियों ने संयुक्त रूप से मिलकर अपनी कड़ी लगन एवं मेहनत से प्रवेश परीक्षा पास कर जवाहर नवोदय विद्यालय में चयनित हुए गांव किशनपुर निवासी छात्र नमन कुमार को फूल मालाये एवं अंग वस्त्र उड़ाकर सम्मानित किया और उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बच्चों द्वारा हासिल किए गए इस मुकाम को लेकर बच्चे का मनोबल भी बढ़ाया।
वही इस संबंध में बच्चों को सम्मानित करने पहुंचे सामाजिक व्यक्तियों ने मीडिया से रूबरू होकर बताया कि इस बच्चे ने यह मुकाम हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है यह क्षेत्र के लिए गर्व की बात है इस बच्चे के पिता श्याम बाबू जो तहसील में स्टाम्प वेंडर का कार्य करते हैं जो एक गरीब किसान है इस बच्चे की इस कामयाबी से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर व्याप्त है जिसके चलते बच्चों को सम्मानित करने का सिलसिला अभी भी जारी है यह बच्चा आगे बढ़कर साइंटिस्ट बन देश की सेवा करना चाहता है
