रिपोर्ट: ललित जोशी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार, 11 अप्रैल को नैनीताल जनपद के भीमताल दौरे पर रहेंगे। जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री का यह दौरा कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और बैठकों से जुड़ा हुआ है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 11:40 बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे और 12:45 बजे भीमताल स्थित विकास भवन खेल मैदान हेलीपैड पर पहुंचेंगे।
इसके बाद वे 1:00 बजे से 2:30 बजे तक बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ अप्लाइड साइंसेज के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां वे छात्रों और शिक्षकों को संबोधित भी कर सकते हैं।
कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री 3:15 बजे भीमताल हेलीपैड से प्रस्थान कर 3:25 बजे गौलापार हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे सड़क मार्ग से 3:40 बजे सर्किट हाउस काठगोदाम पहुंचेंगे।
यहां मुख्यमंत्री 4:00 बजे से जनपदीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में मानव-वन्यजीव संघर्ष, आगामी यात्रा सीजन और कानून व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
प्रशासन ने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है।
