रिपोर्ट: सचिन कुमार
राजधानी देहरादून में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा चलाया जा रहा “ऑपरेशन प्रहार” तेज़ी से जारी है। इस विशेष अभियान के तहत पुलिस शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लगातार सघन चेकिंग और निगरानी कर रही है।
अभियान की खास बात यह है कि परमेंद्र डोभाल (एसएसपी, देहरादून) खुद ग्राउंड जीरो पर उतरकर पुलिस टीमों की अगुवाई कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में औचक छापेमारी, सत्यापन अभियान और संदिग्ध गतिविधियों की जांच की जा रही है।
पुलिस द्वारा होटल, पब और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को रोका जा सके। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसके अलावा, आगामी वीवीआईपी दौरे को ध्यान में रखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया गया है। पुलिस की अतिरिक्त टीमें तैनात कर दी गई हैं और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि “ऑपरेशन प्रहार” का उद्देश्य अपराधियों में भय पैदा करना और आम जनता को सुरक्षित वातावरण देना है।
