संवाददाता: सागर रस्तोगी
विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा को लेकर ऋषिकेश में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। यात्रा के सफल संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल और एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने ट्रांजिट कैंप में अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
बैठक के दौरान डीएम ने ट्रांजिट कैंप में श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों से फीडबैक लिया। निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां सामने आईं, उन्हें तुरंत दूर करने के निर्देश दिए गए।
डीएम ने स्पष्ट कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रशासन द्वारा ट्रांजिट कैंप में निम्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं:
इन सभी कार्यों को यात्रा शुरू होने से पहले पूरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
श्रद्धालुओं को पैदल आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सड़कों और फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए बताया कि:
बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही प्लान A, B और C तैयार कर रखा है।
पार्किंग के लिए आईडीपीएल और खांड गांव में व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि यातायात सुचारू बना रहे।
चार धाम यात्रा को लेकर ऋषिकेश में प्रशासन पूरी तरह तैयार नजर आ रहा है। व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके।
