सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मामले में रोड़ा अटका रहा पूर्व पार्षद पति- कौलागढ में सामुदायिक केंद्र के लिए सामाजिक कार्यकर्ता विनोद जोशी और आसपास के करीब 6-7 गांवो के ग्रामीण लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं इसके लिए बकायदा माननीय मुख्यमन्त्री उत्तराखंड और स्वास्थ्य सचिव को पत्र तक दिये हुए हैं और पत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने के लिए कौलागढ के राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज के पुराने भवन का स्थान के रूप में सुझाव दिया गया है लेकिन कौलागढ वार्ड की पूर्व पार्षद का पति ग्रामीणों के इस प्रयास में रोड़ा अटकाने में लगा हुआ पूर्व पार्षद का पति ग्रामीणों द्वारा सुझाये गये स्थान राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज के पुराने भवन का लगातार सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार कर रहा है.
यहां तक कि चिकित्सा अधीक्षक सहसपुर को पत्र लिखकर और सीएमओ ऑफिस को भ्रमित कर रहा है कि राजकीय इण्टर काॅलेज के पुराने भवन में बिजली, पानी और शौचालय नही है यहां गंदगी रहती है लेकिन पार्षद पति को ये नही पता कि जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनेगा तो बिजली, पानी, शौचालय जैसी व्यवस्था तो होंगी ही आपको अवगत करवा दें कि वर्तमान में राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज के पुराने भवन में स्वास्थ्य उपकेन्द्र संचालित हो रहा है.
ग्रामीणों नें पत्र में स्वास्थ्य उपकेन्द्र का जिक्र किया है और इसी का हवाला देकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मांग की है पूर्व पार्षद के पति द्वारा स्वास्थ्य उपकेन्द्र को भी यहां से हटाने का दबाव बनाया जा रहा है आपको अवगत करवा दें कि कौलागढ का स्वास्थ्य उपकेन्द्र 1974 से पंचायत घर में संचालित हो रहा था लेकिन अपनी पत्नी के पार्षद बनते ही इसने पंचायत घर से स्वास्थ्य उपकेन्द्र को हटा दिया था इनके पूरे कार्यकाल स्वास्थ्य उपकेन्द्र एक पेड के नीचे संचालित होने को मजबूर हुआ राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज के नये भवन में शिफ्ट होते ही मैंने जिलाधिकारी महोदय की जनसुनवाई में जाकर जिलाधिकारी महोदय से राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज के पुराने भवन में स्वास्थ्य उपकेन्द्र को स्थान दिलाने का निवेदन किया था.
जिलाधिकारी महोदय के आदेश से ही पूर्व पार्षद के समय में पेड के नीचे संचालित हो रहा स्वास्थ्य उपकेन्द्र राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज के पुराने भवन में संचालित हो रहा है पूर्व पार्षद पति के रवैये से ग्रामीणों सहित स्वास्थ्य उपकेन्द्र की एएनएम और आशाओं में काफी रोष है
