उर्मिला सनावर फिल्म एक्टर के द्वारा नई-नई रोज-रोज वीडियो बनाना फेसबुक ,इंस्टाग्राम पर उसे वायरल करना जिससे उत्तराखंड राजनीति में भूचाल आ गया हाल ही में उर्मिला द्वारा एक वीडियो वायरल की गई जिसमें उन्होंने एक ऑडियो ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सुरेश राठौर के द्वारा बंयंत्र रिसॉर्ट चिल्ला में वीआईपी के संबंध में दुष्यंत गौतम भाजपा नेता व अजय कुमार भाजपा नेता के संबंध में जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से देना बताया और उस पूरी ऑडियो में झूठे व सुनी सुनाई अफवाहों के तहत एक दूसरे को कथित जानकारी देना प्रदर्शित हो रहा है इस संबंध में हरिद्वार के कमल भदोरिया एडवोकेट ने उर्मिला सनावर को कानूनी नोटिस भेजते हुए जानकारी मांगी है कि आपके द्वारा एक वीडियो में उक्त ऑडियो के संबंध में यह बताया गया कि उक्त ऑडियो एक महीना पूर्व की है तो आपने तो आपने उक्त ऑडियो उसी दिन अधिकारियों को सूचना क्यों नहीं दी और सूचना देने पर आपके द्वारा किस कारण से जानकारी जानबूझकर नहीं दी गई और नोटिस में कमल भदोरिया एडवोकेट ने यह भी कानूनी दृष्टिकोण रखा की अंकित भंडारी के मुकदमे में ना तो उर्मिला और ना ही पूर्व विधायक श्री सुरेश राठौड़ अभियुक्त हैं और ना ही गवाह है और ना ही उर्मिला के द्वारा विवेचके के सामने उपस्थित होकर किसी प्रकार की कोई जानकारी दी गई है जिसे विवेचक ने अपने मुकदमे की केस डायरी में अंकित ना किया हो और ऐसा भी उर्मिला ने कोई तथ्य या बयान नोटिस दिए जाने की तारीख तक वायरल नहीं दिया है और जो भी बात है इससे वह भी स्पष्ट है कि उर्मिला और पूर्व विधायक सुरेश राठौर की आपसी बातें और आपसी रंजिश है.
जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम और भाजपा के संगठन मंत्री श्री अजय कुमार का नाम लेकर भाजपा को जानबूझकर बदनाम किया है दुष्यंत गौतम भाजपा राष्ट्रीय महासचिव और भाजपा के संगठन मंत्री श्री अजय कुमार ने करोन काल में करोना से पीड़ित मरीजों की अत्यधिक यथा संभव मदद की और गरीब कन्याओं का विवाह कराया, गरीब बच्चों को शिक्षा दिलवाई और न्याय से वंचित लोगों को न्याय दिलवाने का इनका उत्कृष्ट कार्य रहा है साथ ही दुष्यंत गौतम जो कि राज्यसभा के सांसद भी रहे हैं और लंबे समय सेभाजपा से जुड़े रहे हैं और पार्टी के विभिन्न चुनावी संगठन आत्मक दायित्वों को संभालना बताया है और अजय कुमार जो कि संगठन मंत्री भाजपा उत्तराखंड जिन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश मेरठ मंडल से लगातार भाजपा के लिए कार्य किया और उनके द्वारा किए गए कार्यों से कमल भदोरिया एडवोकेट ने अपने सहित उत्तराखंड वासियों की भावनाओं में इन नेताओं से जुड़ी होना बताया और उर्मिला संनावर के द्वारा जानबूझकर वायरल किया गया.
वीडियो अपमानजनक व छवि को धूमिल करने वाला होने के कारण अपने सहित उत्तराखंड वासियों की भावनाओं को आहत होना नोटिस में बताया गया है और नोटिस में यह जानकारी भी दी गई है कि गलत वीडियो वायरल करने के कारण दुष्यंत गौतम व अजय कुमार को राज्य के उत्तराखंड क्रांति दल व कांग्रेस के लोग जो की हत्या तक करने का प्रयास कर रहे हैं मारपीट व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं हाल में ही उनकी गाड़ी रोक कर अनर्थ करने का भी प्रयास किया गया जो उर्मिला के द्वारा वायरल वीडियो के कारण ही हुआ है और नोटिस का जवाब तीन दिन के भीतर भीतर देते हुए समस्त वीडियो को डिलीट अपनी फेसबुक आईडी से व इंस्टाग्राम आदि से करते हुए सूचना कार्यालय में भिजवाए जाने के लिए भेजा गया है साथ में यह भी स्पष्टीकरण नोटिस में मांगा है कि क्यों ना आपके विरुद्ध अपराधिकृत के कारण पहुंचाई गई मानसिक आघात की बाबत सक्षम न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराए जाने की बाबत नोटिस भेजा गया है और और नोटिस के अनुपालन में यदि कार्यवाही नहीं की गई तो सक्षम न्यायालय में मुकदमा दर्ज करने की भी चेतावनी नोटिस में दी गई है
