रिपोर्टर: अश्वनी दीक्षित
एंकर:
सितारगंज के निकट बरुआ बाग स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में आज एक सराहनीय सामाजिक पहल देखने को मिली। श्री जगन्नाथ शिरोमणि मां कर्मा देवी ट्रस्ट की अध्यक्ष बीना साहू ने स्कूली बच्चों को ग्लूकोज के पैकेट वितरित किए। बढ़ती गर्मी को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य और ऊर्जा को बनाए रखने के उद्देश्य से यह वितरण किया गया।
बीना साहू ने बताया कि भीषण गर्मी में बच्चों को डिहाइड्रेशन और थकान का खतरा रहता है, ऐसे में ग्लूकोज उनके लिए बेहद लाभकारी साबित होता है। इससे बच्चों की ऊर्जा बनी रहती है और वे पढ़ाई में बेहतर ध्यान केंद्रित कर पाते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय की सहायक अध्यापिका वंदना चौहान ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास बच्चों के स्वास्थ्य के साथ-साथ उनके मनोबल को भी बढ़ाते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य लगातार होते रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान गंगा राम साहू, भाजपा नेता मुकेश संवाल, वंदना चौहान, बीना साहू सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और सभी ने इस पहल को सराहनीय बताया।
