ऊधमसिंह नगर में क्राइम मीटिंग के बाद एसएसपी Ajay Ganpati ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार दो निरीक्षक (कोतवाल) और आठ उप निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
तबादलों के तहत ट्रांजिट कैंप से निरीक्षक मोहन चंद्र पांडे को पुलिस कार्यालय भेजा गया है, जबकि निरीक्षक धर्मवीर वीर सोलंकी को ट्रांजिट कैंप कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा कई उप निरीक्षकों को विभिन्न थाना और चौकी प्रभारों में बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
एसएसपी अजय गणपति द्वारा किए गए इस फेरबदल को जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
