सचिन कुमार
देश के पांच राज्यों — तमिलनाडु, केरल, असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी — में विधानसभा चुनाव के नतीजों की मतगणना जारी है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी में भारी उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि सुबह से मतगणना जारी है और पार्टी कई राज्यों में बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पूरे देश की नजर खासतौर पर पश्चिम बंगाल और असम पर थी, जहां भाजपा को बड़ी सफलता मिलती दिख रही है।
उन्होंने दावा किया कि पुडुचेरी में भाजपा को एकतरफा जीत मिली है, जबकि केरल और तमिलनाडु में भी पार्टी का प्रदर्शन बेहतर रहा है।
भाजपा नेताओं का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी के प्रति देश का विश्वास लगातार बढ़ा है, जिसके चलते भाजपा राज्य दर राज्य जीत दर्ज कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल में ऐतिहासिक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
भाजपा का कहना है कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा रखी गई विचारधारा आज साकार हो रही है और आने वाले समय में राजनीतिक बदलाव और तेज होगा।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मी अग्रवाल ने भी पार्टी की जीत को लेकर भरोसा जताया।
