उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
मुख्यमंत्री आवास पहुंचने पर पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों ने भी भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का अभिनंदन किया। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और प्रदेश के राजनीतिक मुद्दों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।
भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के उत्तराखंड दौरे को संगठनात्मक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि पार्टी आगामी चुनावी रणनीति, संगठन विस्तार और सरकार के कामकाज को लेकर भी मंथन कर सकती है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मुलाकात को संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय के लिए महत्वपूर्ण बताया। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं में भी राष्ट्रीय नेतृत्व के आगमन को लेकर उत्साह देखने को मिला।
