रिपोर्टर – सचिन कुमार
उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा युवा मोर्चा ने बड़ी राजनीतिक भविष्यवाणी की है। मुकुल मैंदोली ने कहा कि प्रदेश में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर नया इतिहास रचेगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और जनता सरकार की योजनाओं से संतुष्ट है। मैंदोली ने कहा कि वर्ष 2022 में भाजपा ने उत्तराखंड की राजनीति का पुराना ट्रेंड बदला था और अब 2027 में भी पार्टी बड़ी जीत दर्ज करेगी।
भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड को विकास के नए शिखर तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा और विकास मॉडल के कारण जनता का विश्वास लगातार पार्टी के साथ मजबूत हो रहा है।
