सितारगंज। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत की खुशी में सितारगंज में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी। नगर के मुख्य चौराहे पर एकत्रित होकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जीत का स्वागत किया और एक-दूसरे को बधाई दी।
हालांकि, इस खुशी के बीच एक भावुक पल भी देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद रीता बहुगुणा के पति के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे इस जीत की खुशी में मिठाई वितरण और आतिशबाजी करना चाहते थे, लेकिन क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के परिजन के निधन के चलते फिलहाल सभी उत्सव कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम बाद में आयोजित किया जाएगा।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में मिली इस जीत पर सभी को बधाई दी और विश्वास जताया कि आने वाले 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
