संवाददाता: सागर रस्तोगी
ऋषिकेश में बच्चों की रचनात्मकता को निखारने के उद्देश्य से एक खास पहल देखने को मिली, जहां बच्चों ने अपने हुनर से सभी का दिल जीत लिया।
खबर विस्तार से:
Neerja Devbhoomi Charitable Trust की ओर से स्थानीय सामुदायिक भवन, माया कुंड में बच्चों के लिए विशेष क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में छिपी रचनात्मकता और कलात्मक कौशल को प्रोत्साहित करना था।
इस प्रतियोगिता में करीब 20 बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता का प्रदर्शन करते हुए बेहद आकर्षक और सुंदर फ्लावर वेस (Flower Vase) तैयार किए, जिन्हें देखकर उपस्थित अतिथि भी प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके।
अतिथियों ने की सराहना
कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने बच्चों की कला की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उनकी प्रतिभा को सही दिशा देते हैं।
उन्होंने ट्रस्ट के प्रयासों की भी सराहना की और कहा कि संस्था बच्चों को निरंतर प्रोत्साहित कर उन्हें सशक्त बनाने का काम कर रही है।
संस्था का उद्देश्य
ट्रस्ट की अध्यक्ष नीरजा गोयल और संस्थापक नूपुर गोयल ने बताया कि संस्था भविष्य में भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह के रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।
इस अवसर पर अध्यापिका शिखा पाल, भावना, मंजीत, मनप्रीत, क्षमा, पूनम और अनीता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
