हरिद्वार जिले के रुड़की स्थित आसफनगर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब सुबह-सुबह जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दबिश देकर एक युवती को हिरासत में लिया। मामला पाकिस्तान के जरिए करोड़ों रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन से जुड़ा बताया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसियां लंबे समय से संदिग्ध फाइनेंशियल ट्रेल और लेनदेन की जांच कर रही थीं। पूछताछ में हरिद्वार की इस युवती का नाम सामने आने के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस टीम आसफनगर पहुंची और युवती को ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई।
अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या युवती के तार किसी सीमापार नेटवर्क से जुड़े हुए हैं या फिर यह मामला किसी बड़े वित्तीय नेटवर्क का हिस्सा है।
घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा और दहशत का माहौल बना हुआ है।
