भाजपा की जीत पर रुड़की में जश्न, कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर
रुड़की। पश्चिम बंगाल समेत तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत के बाद रुड़की में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा। शहर में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।
झालमुड़ी बांटकर मनाया जश्न
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच झालमुड़ी बांटकर भी अपनी खुशी साझा की। पूरे शहर में जश्न का माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए पार्टी की जीत का स्वागत किया।
नेताओं ने बताया ऐतिहासिक जनादेश
भाजपा नेताओं ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए इसे सनातन मूल्यों और विकास की नीतियों की जीत करार दिया। उनका कहना था कि जनता लगातार नरेंद्र मोदी की विकासवादी सोच और अमित शाह की मजबूत कार्यशैली पर भरोसा जता रही है।
विपक्ष को नकारा, भाजपा पर जताया भरोसा
नेताओं ने कहा कि जनता ने विपक्ष की राजनीति को नकारते हुए भाजपा की नीतियों पर अपनी मुहर लगाई है। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह, वरिष्ठ नेता चैरब जैन, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
