रिपोर्टर: आसिफ इक़बाल
रामनगर के प्रसिद्ध गिरिजा देवी मंदिर परिसर में हनुमान जी की मूर्ति रखे जाने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मंदिर समिति ने इस घटना पर कड़ा विरोध जताते हुए प्रशासन और पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
मंदिर समिति के अनुसार, सोमवार देर रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच कुछ अज्ञात लोगों द्वारा बिना अनुमति के मंदिर परिसर में हनुमान जी की मूर्ति रख दी गई। सुबह जब इस बात की जानकारी समिति और पुजारियों को मिली तो उन्होंने तुरंत इसका विरोध जताया।
मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष डॉ. निशांत पपनै के नेतृत्व में पदाधिकारी उपजिलाधिकारी (SDM) गोपाल सिंह चौहान से मिले और पूरे मामले की लिखित शिकायत सौंपी।
समिति ने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर मंदिर परिसर की शांति व्यवस्था भंग करने और धार्मिक माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर समिति ने दावा किया कि यह गतिविधि योजनाबद्ध तरीके से की गई।
समिति ने यह भी कहा कि बिना अनुमति इस तरह मूर्ति स्थापित करना पूरी तरह अनुचित और नियमों के खिलाफ है।
एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि करणी सेना की ओर से पहले एक प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसमें सुबह 9 बजे मूर्ति स्थापना की बात कही गई थी।
लेकिन रात में ही गुपचुप तरीके से मूर्ति रख देना गंभीर मामला है।
उन्होंने कहा:
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है।
स्थानीय पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं ताकि किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था की समस्या न उत्पन्न हो।
अब सभी की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है।
यह मामला केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि कानून और व्यवस्था से भी जुड़ा हुआ है। ऐसे में प्रशासन के लिए संतुलन बनाए रखना बड़ी चुनौती बन गया है।
