हरिद्वार जनपद के रुड़की में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। मंगलौर कोतवाली के ठीक सामने हरियाणा रोडवेज की बस ने पीछे से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी।
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब एक दर्जन महिलाएं सवार थीं, जो हरचंद गांव की रहने वाली हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई महिलाएं घायल हो गईं।
पुलिस ने तुरंत पहुंचकर संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को आनन-फानन में उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया।
हाईवे पर लगा लंबा जाम
हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। पुलिस द्वारा ट्रैफिक को सुचारू करने के प्रयास जारी हैं।
फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
