तीन घायल अस्पताल में भर्ती, लापता लोगों की तलाश में जुटी रेस्क्यू टीमें
देवाल/चमोली:
चमोली जिले के देवाल क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। देवाल-घेस मोटरमार्ग पर कुनार के समीप एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया और कैल नदी में समा गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और सड़क से नीचे जा गिरा। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया।
घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया है। वहीं नदी से चार शव बरामद किए जा चुके हैं। प्रशासन को आशंका है कि वाहन में अन्य लोग भी सवार हो सकते हैं, इसलिए खोज अभियान जारी है।
पुलिस और डीडीआरएफ की टीम दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
