रिपोर्टर: सचिन कुमार
देहरादून में पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए कैंट क्षेत्र में संचालित देह व्यापार के धंधे का खुलासा किया है। किशन नगर एक्सटेंशन में हुई छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और तीन महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया।
यह कार्रवाई एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और कैंट पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। मौके से पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री के साथ एक वाहन भी बरामद हुआ है।
पुलिस जांच में पता चला है कि मुख्य आरोपी पहले भी इसी मामले में जेल जा चुका है। आरोपी बाहरी राज्यों से महिलाओं को रोजगार का झांसा देकर बुलाता था और बाद में उन्हें देह व्यापार में शामिल करता था।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मानव तस्करी और देह व्यापार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
