विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर भूमि संरक्षण वन प्रभाग की ओखलकांडा रेंज मुख्यालय खनस्यू में पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, सरपंचों और ग्रामीणों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण एवं वन संवर्धन पर विचार साझा किए।
वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार जोशी ने कहा कि वन विभाग के कर्मचारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से भी वन संरक्षण में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जंगलों में आग लगने जैसी घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई जरूरी है। ऐसे कार्य न केवल पर्यावरण संरक्षण में मददगार हैं बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी हैं।
गोष्ठी में इस वर्ष की थीम “प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों और वन संपदा के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में सरपंचों, ग्रामीणों और वन विभाग के कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और भविष्य में वन एवं प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में सरपंच गोपाल सिंह बिष्ट, गणेश सिंह, वन दरोगा सुनील कुमार टम्टा, चंद्रशेखर जोशी, हेम चंद्र पटियाल, खीम चंद्र भट्ट, ललित सिंह, अनिल कुमार, पवन कुमार, संजय कुमार, बीना जोशी, तरुण भट्ट, बालम सिंह शाही सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और वनकर्मी उपस्थित रहे।
