हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित एक अमेजन स्टोर में देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि स्टोर के अंदर सो रहे दो कर्मचारियों की जलकर और दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद शटर तोड़कर आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पूरा स्टोर जलकर खाक हो चुका था।
मृतकों की पहचान नरेंद्र प्रसाद (35) और अमित आर्य (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
इस हादसे में स्टोर में रखा सारा सामान भी जलकर राख हो गया।
