रिपोर्टर: प्रदीप श्रीवास्तव
जैसा कि देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आ चुके हैं, जिनमें से तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। वहीं पश्चिम बंगाल में भी इस बार भाजपा ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज की है और ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस को कड़ी टक्कर दी है।
देशभर में भाजपा कार्यकर्ता इस जीत का जश्न पूरे उत्साह और जोश के साथ मना रहे हैं। कहीं गुलाल लगाकर होली खेली जा रही है, तो कहीं झालमुड़ी और मिठाइयों के जरिए खुशी बांटी जा रही है।
इसी कड़ी में उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर नगर से भी बड़ी खबर सामने आई है, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जोरदार जश्न मनाया।
सुभाष चौक पर शाम करीब 5 बजे भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, नारेबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी का इजहार किया। पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल देखने को मिला।
भाजपा नेताओं ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में हुए चुनाव में जनता ने अहंकार और गलत नीतियों को नकारते हुए भाजपा की नीतियों पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि यह जीत पार्टी कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जनसमर्थन का परिणाम है।
कुल मिलाकर, जसपुर में भी भाजपा की जीत को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और पूरे जोश के साथ जश्न मनाया गया।
