देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष Ritu Khanduri Bhushan ने राज्य में एक दिवसीय विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की जानकारी दी है।
खबर विस्तार:
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि विशेष सत्र बुलाने का प्रस्ताव महामहिम राज्यपाल को अनुमोदन के लिए भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही विधानसभा सचिवालय आगे की प्रक्रिया शुरू करेगा।
इस विशेष सत्र का मुख्य विषय ‘नारी सम्मान, लोकतंत्र में अधिकार’ रखा गया है, जिस पर सदन के सभी सदस्य अपने विचार रखेंगे।
बैठक और तैयारियां:
सत्र की तैयारियों को लेकर:
- 26 तारीख को सुरक्षा बैठक आयोजित होगी
- 27 तारीख को कार्यमंत्रणा और सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है
महिला आरक्षण पर सियासत:
महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए ऋतु खंडूरी ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ सर्वसम्मति से पारित हुआ था, जिससे उम्मीद जगी थी कि सभी दल महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एकजुट हैं।
लेकिन 2026 में 33% आरक्षण के क्रियान्वयन के समय विपक्ष द्वारा जाति और धर्म के मुद्दे उठाना उनकी नकारात्मक सोच को दर्शाता है।
बड़ा बयान:
उन्होंने कहा कि भले ही इस बिल को समर्थन नहीं मिला हो, लेकिन देश की महिलाएं निराश नहीं हैं।
उन्होंने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं को उनका अधिकार जरूर मिलेगा और उनकी “उड़ान” फिर से नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी।
