देहरादून में धामी सरकार की कैबिनेट बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में कुल 18 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई, जिनका संबंध विभिन्न विभागों से है।
बैठक में पर्यटन विभाग से जुड़ा एक अहम निर्णय लिया गया, जिसके तहत विभाग में तैनात सिपाहियों की वर्दी का निर्धारण किया गया है। इस फैसले को विभागीय व्यवस्था और पहचान को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
वहीं शहरी विकास और अन्य विभागों से जुड़े कई प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई है, जिनका उद्देश्य राज्य में विकास कार्यों को गति देना है।
कैबिनेट में कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि मेले से जुड़े कार्यों के लिए मेला अधिकारी को 1 करोड़ रुपये तक और गढ़वाल मंडल आयुक्त को 5 करोड़ रुपये तक के कार्यों को स्वीकृति देने का अधिकार होगा, ताकि योजनाओं को तेजी से लागू किया जा सके।
सरकार का कहना है कि इन फैसलों से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और विकास योजनाओं को समय पर पूरा करने में मदद मिलेगी।
