संवाददाता: अरशद हुसैन
उत्तराखंड में चुनाव से पहले सियासी बयानबाज़ी तेज होती नजर आ रही है। रुड़की के प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेता और प्रदेश प्रवक्ता आशीष सैनी ने राज्य सरकार पर कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को लेकर जमकर निशाना साधा।
आशीष सैनी ने आरोप लगाया कि राज्य में अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय को लेकर भी सरकार को कटघरे में खड़ा किया।
हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण को लेकर सैनी ने गंभीर आरोप लगाए:
उन्होंने कहा कि इन मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
सैनी ने भाजपा पर धार्मिक और जातिगत राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा:
झबरेड़ा क्षेत्र में कथित गोकशी मामले को लेकर भी कांग्रेस नेता ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
उत्तराखंड में आगामी चुनावों से पहले इस तरह के आरोप-प्रत्यारोप से सियासी माहौल और गर्माने के आसार हैं। अब देखना होगा कि सरकार इन आरोपों पर क्या जवाब देती है।
