रिपोर्ट: सचिन कुमार
पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बंगाल की वर्तमान सरकार के खिलाफ लोगों में जो जन आक्रोश था, वह एग्जिट पोल में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जैसे ही पूर्ण रूप से एग्जिट पोल सामने आएंगे, यह स्पष्ट हो जाएगा कि बंगाल में भी ‘डबल इंजन’ की सरकार बनने जा रही है, जैसा कि अन्य राज्यों में देखने को मिला है।
उन्होंने भरोसा जताया कि जनता का रुझान बदलाव की ओर है और इसका असर चुनाव परिणामों में भी देखने को मिलेगा।
मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं और अब सभी की नजरें अंतिम चुनाव परिणामों पर टिकी हुई हैं।
