रिपोर्ट: अरशद हुसैन
रुड़की के मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में मंडावली स्थित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने खाटू श्याम धाम के दर्शन के लिए 20 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
हजारों श्रद्धालुओं को कराया जा चुका है दर्शन
कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भड़ाना के कार्यालय से किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वे मंगलौर की जनता के लिए पूरी तरह समर्पित हैं और क्षेत्र के लोगों को खाटू श्याम मंदिर के दर्शन कराने का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि अब तक हजारों श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जा चुके हैं।
सेवा भाव की सराहना
महेंद्र भट्ट ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज में ऐसे सेवा भाव वाले लोग कम ही मिलते हैं। उन्होंने कहा कि मंगलौर की जनता के लिए यह सौभाग्य की बात है कि करतार सिंह भड़ाना जैसे जनसेवी उनके बीच सक्रिय हैं।
धार्मिक आस्था से जुड़ा आयोजन
इस आयोजन को क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक माना जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।
