देहरादून: उत्तराखंड भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से महिला आरक्षण बिल का समर्थन करने की अपील की, लेकिन आरोप लगाया कि विपक्ष ने 33% आरक्षण को रोकने का काम किया।
सीएम धामी ने कहा कि देश की आधी आबादी को उनका हक दिलाने में विपक्ष हमेशा बाधा बनता रहा है। उन्होंने कहा कि वर्षों तक विपक्ष में एक ही परिवार का शासन रहा और परोक्ष रूप से पार्टी को नियंत्रित किया गया।
मुख्यमंत्री ने कई अहम मुद्दों का जिक्र करते हुए विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि:
सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि परिसीमन के कारण दक्षिण और उत्तर भारत के बीच कोई भेदभाव नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की मातृशक्ति से क्षमा भी मांगी कि प्रयासों के बावजूद महिला आरक्षण बिल पास नहीं हो सका।
मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई कदम उठाए हैं:
सीएम धामी ने कांग्रेस की कार्यशैली पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी नीति “लटकाओ, भटकाओ, अटकाओ” की रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा महिला सशक्तिकरण के संकल्प के साथ पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आगे भी इस दिशा में प्रयास जारी रहेंगे।
