रिपोर्टर: अरशद हुसैन
रुड़की से बड़ी खबर सामने आई है, जहां बस अड्डे के कायाकल्प की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उत्तराखंड के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ जीर्णोद्वार कार्य का शुभारंभ किया।
इस दौरान बस अड्डे के दोनों मुख्य गेट और बाउंड्री वॉल के निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि बजट उपलब्धता के अनुसार पूरे बस अड्डे का चरणबद्ध तरीके से विकास किया जाएगा।
उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए बस अड्डे पर आधुनिक और आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, ताकि यात्रियों को बेहतर अनुभव मिल सके।
लोगों में खुशी का माहौल
जीर्णोद्वार कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों और यात्रियों में उत्साह देखा जा रहा है। लोगों को उम्मीद है कि आने वाले समय में रुड़की बस अड्डा आधुनिक सुविधाओं से लैस होकर एक बेहतर परिवहन केंद्र के रूप में उभरेगा।
