पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। इसी कड़ी में विकासनगर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्सव मनाया।
विकासनगर स्थित विधायक मुन्ना सिंह चौहान के कैंप कार्यालय और दिनकर विहार स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और पटाखे छोड़कर खुशी जाहिर की।
इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि पश्चिम बंगाल में मिली यह जीत ऐतिहासिक है और यह देश की जनता के विकास और मजबूत नेतृत्व पर भरोसे को दर्शाती है।
विकासनगर क्षेत्र में भी इस जीत का जश्न देखने को मिला, जहां कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ जीत का जश्न मनाया।
