संवाददाता: सचिन कुमार
लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi ने देहरादून के प्रसिद्ध Maa Datkali Siddhpeeth Temple के महंत स्वर्गीय रमन प्रसाद गोस्वामी जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
अपने शोक संदेश में राहुल गांधी ने कहा कि महंत जी ने अपना पूरा जीवन मानवता और समाज सेवा को समर्पित कर दिया। उन्होंने असंख्य जरूरतमंद परिवारों की मदद कर समाज में सेवा और करुणा की अनूठी मिसाल कायम की।
राहुल गांधी ने कहा कि डाटकाली सिद्धपीठ के महंत के रूप में उनका मार्गदर्शन हमेशा प्रेरणादायक रहा। उनकी आध्यात्मिक सोच और निस्वार्थ सेवा भाव को लोग लंबे समय तक याद रखेंगे।
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार और श्रद्धालुओं के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। मंदिर समिति और श्रद्धालुओं ने भी महंत जी के निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।
