रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित राजेंद्र नगर चौक पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ब्लड टेस्टिंग लैब में युवक द्वारा एक युवती के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया।
जानकारी के अनुसार, सोमवार रात एक युवती किसी काम से लैब में पहुंची थी, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं निकली तो आसपास के लोगों को शक हुआ। जब लोगों ने अंदर जाकर देखा तो युवक को युवती के साथ आपत्तिजनक हरकत करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
मामले की जानकारी फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। दो अलग-अलग समुदाय से जुड़ा मामला होने के कारण माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी दौरान कुछ लोगों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई कर दी और मौके पर हंगामा शुरू हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने आरोपी युवक मोहम्मद अकरम को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।
पीड़ित युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जांच जारी है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कानून को अपने हाथ में न लें और किसी भी स्थिति में शांति बनाए रखें।
