पोर्ट – भगवान सिंह,
जनपद पौड़ी में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) ने संगठन को मजबूत करने और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अपनी सक्रियता तेज कर दी है।
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) द्वारा सामाजिक, राजनीतिक संगठनों और विभिन्न NGO में कार्यरत युवाओं से पार्टी से जुड़ने की अपील की गई है। पार्टी का उद्देश्य युवाओं को राजनीति के माध्यम से समाज सेवा से जोड़ना बताया गया है।
सतपुली स्थित चौहान होटल में जिलाध्यक्ष सोनू कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और पार्टी की संविधानवादी एवं समाजवादी विचारधारा से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की।
बैठक के दौरान 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए संभावित प्रत्याशियों का चयन किया जा चुका है।
पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार चयनित प्रत्याशियों के नाम अब राष्ट्रीय अध्यक्ष को अंतिम स्वीकृति के लिए भेजे जाएंगे।
