भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न Rajiv Gandhi की पुण्यतिथि पर आज हरिद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर देश के विकास में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता और सूचना क्रांति के जनक थे, जिन्होंने देश को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए। उन्होंने युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देकर लोकतंत्र को मजबूत किया और देश में नई सोच को बढ़ावा दिया।
कार्यकर्ताओं ने उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लेते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास को आगे बढ़ाने का प्रण लिया।
