देहरादून: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देहरादून महानगर कार्यालय में महिला मोर्चा महानगर प्रभारी डॉ. भावना डोभाल का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल और महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।
संगठन की मजबूती पर जोर
डॉ. भावना डोभाल ने कहा कि भाजपा की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो बूथ स्तर तक पार्टी की विचारधारा और जनसेवा के संकल्प को पहुंचाने का कार्य करते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस जनविश्वास को और मजबूत करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को समाज के हर वर्ग तक पहुंचना होगा।
उन्होंने यह भी कहा कि महिला मोर्चा केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों—विश्वास, विकास और जनकल्याण की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा।
संगठन विस्तार पर चर्चा
महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण, सक्रिय सदस्यता, युवा एवं महिला सहभागिता तथा जनसंपर्क अभियान संगठन विस्तार के प्रमुख आधार हैं।
उन्होंने महानगर को प्रदेश का सबसे मजबूत संगठनात्मक मॉडल बनाने का आह्वान किया।
महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी
कार्यक्रम में महानगर मंत्री संदीप मुखर्जी, जानकी नौटियाल, मोना काला, मीनाक्षी गोदियाल, हेमा परिहार, गिरिजा सेमवाल, सृष्टि ढोंडियाल, सुनीता भट्ट, रेखा उनियाल सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
