खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर खटीमा स्थित अपने निजी आवास परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण केवल सरकारी योजनाओं से संभव नहीं है। इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि हरेला पर्व उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है। यह पर्व लोगों को हरियाली बढ़ाने और प्रकृति के संरक्षण का संदेश देता है।
मुख्यमंत्री धामी ने लोगों से अपील की कि वे अपने जीवन में पौधारोपण को नियमित आदत बनाएं और लगाए गए पौधों की देखभाल भी करें। इससे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण के लिए जनसहभागिता सबसे बड़ी ताकत होगी। यदि सभी लोग मिलकर प्रयास करें, तो उत्तराखंड को और अधिक हराभरा बनाया जा सकता है।
