रिपोर्टर: सचिन कुमार
उत्तराखंड के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। नए वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल 2026 से राज्य में बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी।
उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (UERC) ने ऊर्जा निगम के प्रस्ताव को खारिज कर आम जनता को बड़ा तोहफा दिया है।
ऊर्जा निगम Uttarakhand Power Corporation Limited ने बिजली दरों में 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा था।
लेकिन Uttarakhand Electricity Regulatory Commission ने जनहित को प्राथमिकता देते हुए इस प्रस्ताव को पूरी तरह खारिज कर दिया।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ हिमाच्छादित (Snow-bound) क्षेत्रों में रहने वाले लोगों पर भी कोई अतिरिक्त बोझ नहीं डाला जाएगा।
इसके अलावा इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) उपयोगकर्ताओं को भी राहत दी गई है।
आयोग के अध्यक्ष M L Prasad ने बताया कि डोमेस्टिक उपभोक्ताओं, ईवी श्रेणी और हिमाच्छादित क्षेत्रों के लिए बिजली दरों में किसी प्रकार की वृद्धि नहीं की गई है।
इस फैसले से मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक लोगों को बड़ी राहत मिली है। महंगाई के दौर में यह निर्णय उपभोक्ताओं के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है।
UERC का यह फैसला जनहित में एक बड़ा निर्णय है, जो आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। आने वाले समय में यह देखना होगा कि ऊर्जा क्षेत्र में संतुलन बनाए रखते हुए उपभोक्ताओं को इसी तरह राहत मिलती रहती है या नहीं।
