रिपोर्ट: सचिन कुमार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 14 अप्रैल को उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित है, जिसे लेकर शासन और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री देहरादून-नई दिल्ली एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे समेत कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर सकते हैं।
विकास योजनाओं का होगा लोकार्पण
जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री अपने दौरे में इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी बड़ी परियोजनाओं की सौगात राज्य को देंगे। खासतौर पर देहरादून-नई दिल्ली एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे को लेकर कार्यक्रम प्रस्तावित है, जो यात्रा को तेज और सुगम बनाएगा।
पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद
पीएम के दौरे को देखते हुए देहरादून पुलिस और प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर कार्यक्रम स्थल तक हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
ट्रैफिक प्लान और ड्यूटी चार्ट तैयार
देहरादून के एसएसपी परमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे के लिए पुलिस ने सभी जरूरी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
उन्होंने कहा कि ड्यूटी का निर्धारण कर दिया गया है और ट्रैफिक प्लान भी तैयार कर लिया गया है, जिसे जल्द ही लागू किया जाएगा।
चाक-चौबंद होंगी सुरक्षा व्यवस्थाएं
एसएसपी के अनुसार, दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहेगी और हर स्तर पर निगरानी रखी जाएगी, ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
