तीर्थनगरी Rishikesh में पवित्रता और मर्यादा भंग करने वाले पर्यटकों के खिलाफ अब पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। ताजा मामला लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र के गरुड़ चट्टी का है, जहां सरेआम हुक्का पीकर हुड़दंग मचा रहे पर्यटकों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की।
सड़क किनारे हुक्का पी रहे थे पर्यटक
जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण झूला क्षेत्र के गरुड़ चट्टी मार्ग पर कुछ पर्यटक सड़क किनारे बैठकर खुलेआम हुक्का पी रहे थे। पुलिस की नजर पड़ते ही टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
पुलिस ने संबंधित पर्यटकों का चालान काटा और उन्हें भविष्य में ऐसी हरकत न करने की सख्त चेतावनी भी दी। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां तीर्थस्थल की गरिमा के खिलाफ हैं और इन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
काली फिल्म लगी गाड़ियों पर भी एक्शन
अभियान के दौरान पुलिस ने उन वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की, जो अपनी गाड़ियों में प्रतिबंधित काली फिल्म लगाकर घूम रहे थे। मौके पर ही गाड़ियों के शीशों से काली फिल्म हटवाई गई और नियमों के उल्लंघन पर चालान भी किया गया।
SSP के निर्देश पर चल रहा अभियान
लक्ष्मण झूला थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक Prakash Pokhriyal ने बताया कि यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Sarvesh Panwar के निर्देश पर चलाया जा रहा है।
उन्होंने साफ कहा कि ऋषिकेश की धार्मिक मर्यादा और Ganga River की पवित्रता को बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। जो भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
