केदारनाथ धाम में एक यात्री की तबीयत अचानक खराब होने पर जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग ने तत्परता दिखाते हुए उसे हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुरक्षित नीचे भेजा।
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमों ने समन्वय बनाकर बीमार यात्री को चिकित्सालय से हेलीपैड तक पहुंचाया, जहां से उसे हेलीकॉप्टर में बैठाकर आगे इलाज के लिए रवाना किया गया।
इस पूरे अभियान में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और रेस्क्यू टीमों की सक्रियता देखने को मिली। सभी एजेंसियों ने मिलकर त्वरित कार्रवाई करते हुए यात्री की सुरक्षा सुनिश्चित की।
प्रशासन का कहना है कि यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद हैं और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
