रिपोर्टर: सचिन कुमार
भारतीय जनता पार्टी ने चंपावत घटनाक्रम को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा है कि कांग्रेस तथ्यों के बिना राजनीति कर रही है। भाजपा नेताओं का कहना है कि विपक्ष प्रदेश की छवि धूमिल करने और सरकार को बदनाम करने की कोशिश में जुटा हुआ है।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि पुलिस जांच के बाद जो तथ्य सामने आए हैं, उनसे कांग्रेस के आरोपों की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता को भ्रमित कर राजनीतिक माहौल खराब करने का प्रयास कर रही है।
मनवीर चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार महिला सुरक्षा के मुद्दे पर पूरी संवेदनशीलता और सख्ती के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता महिलाओं की सुरक्षा और प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है।
भाजपा ने कहा कि उत्तराखंड की जनता अब विपक्ष की राजनीति को समझ चुकी है और विकास व सुशासन के मुद्दों पर सरकार के साथ खड़ी है।
