रिपोर्ट: सचिन कुमार
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जीत बताया है।
सतपाल महाराज ने कार्यकर्ताओं और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा कि गंगोत्री से गंगासागर तक भाजपा की विजय हुई है। उन्होंने इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय नेतृत्व को दिया।
उन्होंने बताया कि उन्हें भी दार्जिलिंग में चुनाव कार्य का अवसर मिला था, लेकिन अस्वस्थता के कारण वे वहां नहीं जा सके। हालांकि उन्होंने वर्चुअल माध्यम से पार्टी कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई।
महाराज ने कहा कि प्रचंड बहुमत इस बात का संकेत है कि जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर भरोसा जताया है, जिसके चलते भाजपा को ऐतिहासिक विजय प्राप्त हुई है।
बाइट: सतपाल महाराज, कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड
—
Hashtags:
#Dehradun, #UttarakhandNews, #SatpalMaharaj, #NarendraModi, #ElectionResults, #BJPVictory, #IndianPolitics, #BreakingNews
