संवाददाता: सचिन कुमार
देहरादून में भाजपा विधायक विनोद चमोली ने कांग्रेस पार्टी की कार्यशैली और मौजूदा राजनीतिक हालात पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब जनता का भरोसा पूरी तरह खो चुकी है और पार्टी के भीतर बढ़ती कलह इसकी सबसे बड़ी वजह है।
विनोद चमोली ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति हमेशा भ्रम और छलावे के इर्द-गिर्द घूमती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के नेता जनता के मुद्दों से ज्यादा आपसी खींचतान में व्यस्त हैं।
भाजपा विधायक ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता भी अब पार्टी की विचारधारा और नेतृत्व से खुद को जुड़ा हुआ महसूस नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता अब कांग्रेस की कथनी और करनी का फर्क समझ चुकी है।
चमोली ने व्यंग्य करते हुए कहा कि कांग्रेस दूसरों पर आरोप लगाने के बजाय पहले अपने संगठन की स्थिति सुधारने पर ध्यान दे, क्योंकि वर्तमान हालात उसके अपने राजनीतिक फैसलों का नतीजा हैं।
